Snake Found In Train: कोलकाता जा रही ट्रेन के स्लीपर कोच में रात के वक्त साइड लोअर बर्थ के नीचे अचानक लंबा सांप निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया है जो डरावना है। यूजर ने रेलवे पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘यात्रियों को सुरक्षित सफर चाहिए, जंगल सफारी नहीं!’