BREAKING: निकाह कर बिहार से बिजनौर आ रहा था परिवार, सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 7 की मौत
नवम्बर 16, 2024
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू कार ने टेंपो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि टैंपो खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत हो गई है।