IMD Weather Update: 14 सितंबर को पश्चिमी भारत का गुजरात राज्य मौसमी आफत का मुख्य केंद्र रहने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गुजरात राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही राज्य में कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने और कड़कने की भी आशंका जताई गई है