Hanuman Ansh Movie: मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर ‘गायटी-गैलेक्सी (Gaiety Galaxy)’ थिएटर में फिलहाल फिल्मों के शो रोक दिए गए हैं। पुलिस की ओर से थिएटर के बाहर लगाए गए नोटिस में लाइसेंस रिन्यू न होने को अस्थायी बंदी की वजह बताया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बंदी को इस समय चर्चा में चल रही ‘हनुमान अंश’ से जोड़कर देख रहे हैं