Unique records: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 15 साल का रहा. इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए. मैक्ग्रा के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. वो रिकॉर्ड विकेट चटकाने का है. अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए क्रिकेट जगत में विख्यात मैक्ग्रा ने करियर के आखिरी ओवर में तीनों फॉर्मेट में विकेट चटकाए हैं जो एक रिकॉर्ड है.