Shardendu Tiwari Success Story: लाखों रुपये का कॉरपोरेट पैकेज, दुनिया की दिग्गज अमेरिकी कंपनी Amazon में शानदार नौकरी और ग्लोबल एयरोस्पेस कंपनी Airbus में करियर का मौका… इसके बावजूद लखनऊ के 27 वर्षीय शार्देंदु तिवारी ने कुछ ऐसा फैसला लिया, जो आज के दौर में युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है। उन्होंने करीब 46 लाख रुपये सालाना के पैकेज वाली अमेजन की नौकरी छोड़कर भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता चुना