उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) यह कदम ऐसे समय में उठा रहा है, जब वह यूनिवर्सल बैकिंग लाइसेंस हासिल करने की योजना बना रहा है। बैंक के मैनेजमेंट ने हाल ही में कहा था कि वह मार्च 2025 से पहले यूनिवर्सल बैकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे। मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव नौटियाल ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार दिए इंटरव्यू में इस योजना के बारे में बात की