Nepal Trishuli 3A Hydroelectric Project Tunnel Rescue: नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़ से मची भीषण तबाही के बीच एक चमत्कार सामने आया है। आपदा के 10 दिन बीत जाने के बाद त्रिशूली 3A हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल के अंदर से जीवित बचे लोगों की आवाजें सुनी गई हैं। जब सेना की रेस्क्यू टीम ने टनल में आवाज लगाई तो अंदर से जवाब आया। सांसद श्रीराम न्यौपाने ने भी इसकी पुष्टि की है