(खबरें अब आसान भाषा में)
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से अब तक 903 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4,200 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने सोमवार को बताया कि अवरुद्ध सड़कों और राजमार्गों के कारण राहत व बचाव दलों के लिए सबसे अधिक प्रभावित इलाक़ों तक पहुँचना बेहद मुश्किल बना हुआ है.