जन्माष्टमी पर मेहंदी में इस बार राधा-कृष्ण और कान्हा से जुड़े डिजाइन ट्राई करके हाथों को खास लुक दिया जा सकता है। नटखट कान्हा, माखन की मटकी, बांसुरी, मोर पंख और नन्हे चरण जैसे डिजाइन त्योहार के लिए बेहद प्यारे लगते हैं। इन खूबसूरत कान्हा थीम वाली मेहंदी से जन्माष्टमी का लुक और भी यूनिक और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।