Vijay Kedia Backed Asuthosh Fibre IPO: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के निवेश वाली कंपनी आशुतोष फाइबर के आईपीओ ने खुलने से ठीक पहले धमाल मचा दिया है। सिंगुलैरिटी एएमसी समेत 5 बड़े एंकर निवेशकों ने इसमें ₹16.04 करोड़ का भारी भरकम निवेश किया है। फिलहाल ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 40% से ज्यादा चल रहा है