महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी 10 दिनों तक चलने वाला ऐसा उत्सव है, जिसमें शहर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। भव्य पंडाल, सजावट, ढोल-नगाड़े, गणपति दर्शन और विसर्जन जुलूस लोगों के साथ टूरिस्ट को भी अट्रैक्ट करते हैं। कई शहरों में इस त्योहार को अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। इन जगहों की यात्रा के दौरान गणेश उत्सव के साथ महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा को करीब से महसूस किया जा सकता है।