Mumbai Ganpati News: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि शनिवार रात मुंबई के भूलेश्वर इलाके में ‘भूलेश्वरचा राजा’ की विशाल गणेश मूर्ति के आगमन जुलूस के दौरान मूर्ति गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान संकेत नावशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है