पुलिस के मुताबिक, बोम्मासंद्रा इंडस्ट्रियल एरिया में गश्त के दौरान अधिकारियों को मल्लिक की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में मल्लिक ने कथित तौर पर बताया कि वह पाकिस्तान में मुसलमानों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई से नाराज था। उसका दावा था कि वहां मस्जिदों और आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है