जापानी क्लीनिंग रूटीन का मकसद सिर्फ घर को चमकाना नहीं, बल्कि उसे इस तरह ऑर्गेनाइज रखना है कि सफाई का काम ज्यादा मुश्किल न लगे। जब घर में जरूरत से ज्यादा सामान नहीं होता और हर चीज की एक तय जगह होती है, तो बिखरा सामान और गंदगी कम हो जाती है। रोज थोड़ा समय देकर सफाई करने से काम एक साथ इकट्ठा नहीं होता और घर को साफ रखना आसान बना रहता है। छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे आपकी पूरी क्लीनिंग रूटीन को आसान बना सकती हैं।