अब भारतीय UPI का इस्तेमाल सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में किया जा सकता है। इससे भारत के लोगो को अब्रॉड में कैश रखने या हर बार कार्ड इस्तेमाल करने की जरूरत कम पड़ती है। कई देशों में QR कोड स्कैन करके आसानी से पेमेंट किया जा सकता है और अब जल्द ही स्पेन भी ऐसा ही देश होगा। इस तरह अब्रॉड घूमने वालों के लिए सफर पहले से ज्यादा आसान और बिना परेशानी के होगा।