संसदीय समिति ने रिपोर्ट में कहा है कि देश के महानगरों में मौजूद कई प्राइवेट अस्पताल हॉस्पिटल स्टे के नाम पर भारी-भरकम पैसा वसूलते हैं। इससे इलाज का खर्च बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए समिति ने सिफारिश की है कि किसी अस्पताल के कमरे का किराया उसके आसपास या नजदीकी इलाके में स्थित 3-स्टार होटलों के औसतन कमरे के किराए से अधिक नहीं होना चाहिए