Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि यह बस में मजदूरों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार (14 नवंबर) को सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई जिससे 25 लोग घायल हो गई।
कैसे हुआ ये हादसा?
घुंघचाई पुलिस थाना के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बस बरेली जिले के नवाबगंज और आसपास के गांवों से लगभग 60 मजदूरों को बिहार के एक भट्ठे पर ले जा रही थी। बस के बलरामपुर चौकी के पास पहुंची, यहां अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
उन्होंने बताया कि हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे का शिकार हुई दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक बाकी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरनपुर और निजी अस्पतालों में चल रहा था।
पुलिस मामले की जांच की जा रही है और दोषी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में लागू होगा योगी मॉडल! कहा- डबल इंजन की सरकार बनी तो लव जिहाद, लैंड जिहाद को उखाड़ फेकेंगे