भारत में रात के समय चमकने वाले समुद्र तटों के बारे में तो कई लोग जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि पश्चिमी घाट के कुछ घने जंगल भी अंधेरा होते ही हल्की हरी रोशनी से जगमगा उठते हैं। मानसून में उगने वाले बायोल्यूमिनेसेंट फंगस और समुद्र में मौजूद सूक्ष्म प्लैंकटन इस अनोखे प्राकृतिक नजारे को जन्म देते हैं। प्रकृति के ऐसे ही दुर्लभ और जादुई एक्सपीरियंस के लिए भारत की इन डेस्टिनेशन को ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें।