प्रयागराज में कभी अतीक अहमद का दबदबा था। माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद की चार दशकों तक वहां तूती बोलती रही। उसकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता था। अपराध की दुनिया का शहंशाह रहे अतीक सियासत में कदम रखते ही 5 बार विधायक और एक बार सांसद चुना गया। लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के