(खबरें अब आसान भाषा में)
Air India Flight: थाईलैंड के फुकेत से राजधानी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट में मंगलवार को ज़ोरदार झटका लगा। टर्बुलेंस के कारण 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हो गए हैं। फिलहाल, हालात कंट्रोल में है। दिल्ली पुलिस और IGI एयरपोर्ट पर सभी आलाधिकारी पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है