बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए कथित हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट में हमलावर के नशे की हालत में होने की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट में अज्ञात पदार्थ की बात कही गई है यानी उसने शराब अथवा किसी अन्य नशे का इस्तेमाल किया हो।