Gold Rate Today: 13 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 115 रुपये या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,016 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,606.31 डॉलर प्रति औंस हो गया। गोल्ड ETF में अक्टूबर में रिकॉर्ड 1,961 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया है