स्यूटा में बड़ी संख्या में लोगों के घुसने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कई प्रवासी स्पेनिश इलाके में पहुंचने के बाद जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ है कि बहुत कम समय में बड़ी संख्या में लोग सीमा पार कर गए। अधिकारियों का कहना है कि अचानक इतनी बड़ी भीड़ आने से सुरक्षा बलों पर भारी दबाव पड़ गया