Patanjali Magma General Insurance Deal: मैग्मा जनरल इंश्योरेंस नॉन-लाइफ इंश्योरेंस क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी है। बीमा नियामक IRDAI ने पतंजलि द्वारा ‘मैग्मा जनरल इंश्योरेंस’ के अधिग्रहण को अपनी मंजूरी दे दी है। यह पूरा सौदा करीब ₹4,500 करोड़ में तय हुआ है। इस डील की खास बात यह है कि नया लाइसेंस लेने के लंबे पचड़े में फंसने के बजाय पतंजलि एक स्थापित इंश्योरेंस कंपनी को खरीदकर सीधे बाजार में कब्जा जमाने की रणनीति पर काम कर रही है