बिहार बंद के दौरान सिवान जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा AK-47 राइफल से फायरिंग किए जाने के आरोप के बाद मामला और गरमा गया। इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया। बिहार पुलिस ने बताया कि सिवान शहर के जेपी चौक पर तैनात कांस्टेबल अभिषेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बंद समर्थकों ने सुरक्षाकर्मियों को घेर लिया था