साल 1873 में लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जैकब डेविस ने दुनिया की पहली मजबूत डेनिम वर्क पैंट का पेटेंट कराया। उस समय इसे “वेस्ट ओवरऑल” कहा जाता था। यह पैंट खास तौर पर खदानों में काम करने वाले मजदूरों, काउबॉय, बढ़ई और रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाई गई थी। उस दौर में लोग कलाई पर घड़ी नहीं पहनते थे। ज्यादातर लोग समय देखने के लिए चेन वाली जेब घड़ी (पॉकेट वॉच) का इस्तेमाल करते थे