(खबरें अब आसान भाषा में)
Jana Nayagan: विजय की फ़ुल-टाइम पॉलिटिकल जर्नी शुरू करने से पहले उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ जबरदस्त क्रेज के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तमिलनाडु में इस फिल्म की रिलीज बड़े सेलिब्रेशन में बदल गई है। फैन्स सिनेमा हॉल में उमड़ पड़े हैं और माहौल किसी त्योहार जैसा लग रहा है।