9 से 5 की नौकरी होने का मतलब यह नहीं कि आप घूमने का सपना पूरा नहीं कर सकते। सही प्लानिंग (planning), छुट्टियों का समझदारी से इस्तेमाल और बजट मैनेजमेंट (budget management) से साल में कई ट्रिप आसानी से की जा सकती हैं। अगर रिमोट वर्क (remote work) या वीकेंड ट्रिप (weekend trip) का ऑप्शन मिले, तो उसका भी फायदा उठाएं। थोड़ी-सी तैयारी के साथ आप करियर और ट्रैवल दोनों का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आसान टिप्स, जिनकी मदद से बिना नौकरी छोड़े भी आप अपनी ट्रैवल बकेट (travel bucket) लिस्ट पूरी कर सकते हैं।