Share Market Falls: क्या शेयर बाजार में करेक्शन के जोन में चला गया है? सेंसेक्स और निफ्टी ने 27 सितंबर को अपना ऑल-टाइम हाई बनाया था और तब से यह करीब 10 फीसदी तक नीचे आ गए हैं। इसके बावजूद मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में अभी बॉटम नहीं बना है और अभी यहां से 10 फीसदी तक की और गिरावट आ सकती है। इस सबके बीच कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है