Skyroot Vikram-1: स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट शनिवार को श्रीहरिकोटा से अपनी पहली उड़ान भरेगा। मिशन आगमन के तहत होने वाली यह लॉन्चिंग भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट की ऐतिहासिक उड़ान होगी। रॉकेट अपने साथ कई तकनीकी पेलोड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को करीब 450 किलोमीटर ऊंची कक्षा तक पहुंचाएगा