Vision for Developed India: भारत की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक पद्धतियों के साथ एकीकृत करके युवाओं में शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शोधार्थियों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 15 नवंबर से आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में आयोजित “विजन फॉर विकसित भारत-(विविभा) 2024” सम्मेलन का उद्घाटन संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे।
विविभा के एक भाग के रूप में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए एक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसका विषय “अनुसंधान से बोध” और भारतीय ज्ञान प्रणाली होगा।
इसे भी पढ़ें: गधा है तो डेंचू डेंचू ही करेगा! पाक क्रिकेटर ने की सारी हदें पार