Puri Rath Yatra 2026 Stampede: ओडिशा के पुरी में गुरुवार (16 जुलाई) को भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने के बीच एक व्यक्ति की मौत हो गई और 100 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा एक अन्य घटना में दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। समुद्र तट पर स्थित इस मशहूर मंदिर नगरी में आयोजित वार्षिक रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए