मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 633 रुपये की तेजी के साथ 89,960 मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 633 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 89,960 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 22,423 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.89 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
ये भी पढ़ें – प्रेग्नेंट हैं या नहीं? प्रेग्नेंसी किट छोड़िए…रसोई में मौजूद इस सफेद चीज से ही सब पता चल जाएगा