संस्थान के इंडो-ब्लाइटकास्ट पूर्वानुमान मॉडल के मुताबिक वर्तमान मौसम की परिस्थितियां इस बीमारी के फैलने के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं और आने वाले दिनों में इसका प्रकोप और अधिक बढ़ने की आशंका है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीपीआरआई के प्लांट प्रोटेक्शन डिवीजन के हेड संजीव शर्मा ने किसानों से तुरंत सुरक्षात्मक और बचाव के उपाय अपनाने को कहा है