तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय शुक्रवार को करूर पहुंचे। सीएम बनने के बाद करूर में यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। इस दौरान उन्होंने करूर भगदड़ में प्रभावित 32 परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।