ONGC Strategic Petroleum Reserve: देश की सबसे बड़ी तेल और गैस खोजकर्ता कंपनी ओएनजीसी दक्षिण भारत के मंगलुरु में 17.5 लाख टन क्षमता का एक नया ‘नेशनल स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ यानी रणनीतिक कच्चा तेल भंडार बनाएगी। अंतरराष्ट्रीय मुसीबत के समय जब विदेशों से तेल आना बंद हो जाए, तब देश के कामकाज को बिना रुकावट चलाने के लिए इन ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ में जमा तेल का इस्तेमाल किया जाता है