मानसून में घूमने का मजा तभी आता है, जब जर्नी सेफ हो। बारिश के मौसम में कई जगहों पर लैंडस्लाइड, बाढ़ और रास्ते बंद होने जैसी परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए सफर से पहले मौसम की जानकारी लेना और जरूरी सामान साथ रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सावधानी और सही प्लानिंग से आप अपनी ट्रिप को सेफ और यादगार बना सकते हैं। बारिश के मौसम में नेचर की खूबसूरती का आनंद लेते हुए सेफ्टी का ध्यान जरूर रखें।