Delhi Weather: दिल्ली में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बहुत घना कोहरा छाना शुरू हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में धुंध छा गई। एक अधिकारी ने बताया कि कम विजिबिलिटी के कारण कुछ उड़ानों के रूट्स बदल दिए गए। IMD ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य मीटर दर्ज की गई