प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार होने के कारण हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन सभा भवन की छत का एक हिस्सा और उसे सहारा देने वाला एक खंभा अचानक गिर गया। हादसे के समय नीचे कई श्रद्धालु मौजूद थे, जो मलबे की चपेट में आ गए