(खबरें अब आसान भाषा में)
मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें मिली कथित धमकियों के पीछे कोई बड़ी राजनीतिक साजिश हो सकती है, जिसकी जांच होनी चाहिए।