राज्य सरकार का कहना है कि आधार आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने का उद्देश्य मदरसों में पारदर्शिता बढ़ाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और नियमित उपस्थिति पर नजर रखना है। मदरसा शिक्षा बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस व्यवस्था की लगातार निगरानी करें। साथ ही, यदि किसी मदरसे में तकनीकी या प्रशासनिक समस्या आती है तो उसका जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए