Monsoon Tracker: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून के 25 जून के आसपास मुंबई पहुंचने की संभावना है। हालांकि, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट का मानना है कि मानसून के आने में और देरी हो सकती है। स्काईमेट के मुताबिक, फिलहाल पश्चिमी क्षेत्र में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के स्पष्ट संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं