Vande Bharat Express Vaishno Devi: भारतीय रेलवे ने अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया है। 16 जून से लागू हुए नए रूट के तहत ट्रेन अब जालंधर कैंट की बजाय बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट होकर चलेगी। इस फैसले से पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र के यात्रियों को पहली बार वंदे भारत ट्रेन की सीधी सुविधा मिलेगी।