Monsoon Tracker: आईएमडी का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के और अधिक क्षेत्रों को कवर कर सकता है। इससे कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अपने बयान में कहा है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के शेष क्षेत्रों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात पूरी तरह अनुकूल बने हुए हैं