इस वीडियो ने दवाओं की कीमतों और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विक्टोरिया ने बताया कि उनकी बीमा कंपनी ने इस दवा का खर्च उठाने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण उन्हें पूरी कीमत खुद चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में यही दवा उन्हें करीब 1,000 डॉलर (लगभग 95,000 रुपये) में पड़ रही थी, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ 25 डॉलर (करीब 2,300 रुपये) में खरीद लिया