US-Iran Deal: अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती समझौते के तुरंत बाद जलमार्ग को सुरक्षित बनाने का काम शुरू होगा। इसके तहत ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में बिछाई गई घातक बारूदी माइंस को हटाने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस की शिपमेंट को बिना किसी डर के दोबारा बहाल करना और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है