Air India Crash : आर्यन गुजरात के अरावली जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला एक साधारण छात्र था। उसने इससे पहले कभी हवाई जहाज को इतनी नजदीक से नहीं देखा था। संयोग से उसी ने एयर इंडिया के उस विमान के आखिरी पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो पिछले साल अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 12 जून 2025 को एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के सिर्फ 32 सेकंड बाद हादसे का शिकार हो गई थी