थरूर ने कहा कि आमतौर पर विदेशी पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा भारत के मुकाबले सस्ती पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का विरोधाभास है क्योंकि थाईलैंड की प्रति व्यक्ति आय भारत से ज्यादा है। उनके मुताबिक, आर्थिक स्थिति को देखते हुए भारत को थाईलैंड से ज्यादा किफायती पर्यटन स्थल होना चाहिए था, लेकिन हकीकत इसके उलट है।