Delhi-NCR Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जून के लिए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 12 जून पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और दो अलग-अलग चरणों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है